रायपुर/सारंगढ़़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पत्नी के साथ सेक्स करने से मना करने पर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मामला बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत लेंधरा गांव का है. इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. आपको बता दे कि,आरोपी ने शारीरिक संबध बनाने के जिद्द में अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दरअसल होली त्यौहार के दिन आरोपी पंचराम भोय और उसकी पत्नी अहलिया ने अपने घर में पहले तो शराब पिये और जैसे जैसे आरोपी पंचराम को शराब का नशा चढ़ते गया तो वो अपनी पत्नी को शारीरिक संबध बनाने के लिए कहने लगा। लेकिन उसकी पत्नी तैयार नहीं हुई, इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ने पहले तो पास रखे लोटा से उसके सर पर वार कर दिया।
जिससे महिला को हल्की चोट आई, और उसके बाद जब महिला खेत के तरफ गई तो आरोपी ने जबरन उसके हाथ और मुंह को बंद कर के उसके साथ संबंध बनाया। आरोपी नशे में इस कदर चूर था की उसे पता ही नहीं चला कि वो अपनी हवस मिटाने के चक्कर में अपनी पत्नी के मुंह को बंद कर दिया और वो साँस नहीं ले पा रही है। साँस नहीं ले पाने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
