रायपुर : राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है। पिटाई में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक की आपसी रंजिश के चलते की हत्या हुई है। मृतक नीरज नंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि थाना तेलीबांधा क्षेत्र के श्याम नगर में 29-30 की दरमियानी रात नीरज नंदा पिता विजय नंदा उम्र 24 वर्ष की हत्या श्याम नगर निवासी राजेंद्र राजपूत उम्र 35 वर्ष द्वारा कर दी गई। मृतक और आरोपी पूर्व में दोस्त थे। 2 माह पूर्व आरोपी की मुंह बोली बहन से मृतक प्रेम विवाह किया था तब से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। इसी रंजिश पर कल रात्रि वाद विवाद हुआ और राजेंद्र राजपूत द्वारा निराज की हत्या कर दी गई। आरोपी के घर वालों से पूछताछ की जा रही है।आरोपी की शीघ्र गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

