कांकेर : जिले के बांदा थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीवी के भाग जाने से नाराज होकर अपने ससुराल में जाकर सास-ससुर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सास गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि आरोपी दीपक बनछाड़ पखांजूर थाना क्षेत्र के स्ट्रीट पीवी 118 में रहता है। 10-15 दिन पहले उसकी पत्नी एक लड़के के साथ भाग गई थी। बीवी के भागने से दीपक बनछाड़ नाराज चल रहा था। नाराजगी के चलते उसने कल अपने सास-ससुर के घर पहुंचा। जहां उसने बीवी के भागने की नाराजगी सास ससुर पर उतारते हुए चाकुओं से उन पर हमला कर दिया। सास-ससुर के ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने पर ससुर सन्यासी मंडल की मौके पर ही मौत हो गई और सास शोभा रानी मंडल भी चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पखांजूर पुलिस ने सन्यासी मंडल व शोभा रानी मंडल को पखांजूर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सन्यासी मंडल को मृत घोषित कर दिया। वही शोभा रानी मंडल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

