दंतेवाड़ा : प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एक इनामी सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि डीएकेएमएस अध्यक्ष पर 1 लाख रूपए का इनाम थे।बता दें कि डीआरजी दन्तेवाड़ा का बल थाना अरनपुर क्षेत्र के ग्राम नहाड़ी, छोटेहिड़मा, गुमोड़ी एवं पोरोंककाड़ी के जंगल की ओर सर्चिंग के लिए गए थे। सर्चिंग के दौरान ग्राम नहाड़ी व छोटेहिड़मा के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर 4 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे, जिसे पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नंदा उर्फ लोद्दे मुचाकी 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोर्राेहिड़मा गुमोड़ीपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा व ग्राम पोर्राेहिड़मा डीएकेएमएस अध्यक्ष, चुला उर्फ कलमू हेमला 35 वर्ष सीएनएम सदस्य, पाण्डू मुचाकी 22 वर्ष सीएनएम सदस्य एवं कुमारी हुंगी माड़वी 24 वर्ष सीएनएम सदस्या के पद पर कार्य करना बताया। पुलिस ने इन लोगों के पास से काला रंग का पिट्टू बैग, लाल रंग का माओवादी झण्डा, पाम्प्लेट, नक्सली साहित्य, ढपली, बेनर कपड़ा, घुंघरू हाथ में बांधने वाला एवं सीएनएम पार्टी का ड्रेस हरा रंग का, पैर में बांधने वाला घुंघरू, लाल रंग का रिबन बरामद किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

