कोंडागांव : जिले के रिंगागोदी गांव नक्सल वारदात की बड़ी खबर प्रकाश में आई हे। बताया जाता है कि नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कोटवार की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को नक्सलियों ने खेत में फेंक दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि रिंगागोदी गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कोटवार को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में 15 से 20 नक्सली गांव में आए और कोटवार धर्मलाल बघेल को उठाकर अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद आज सुबह खेत में कोटवार का शव मिला है। वहीं मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कोटवार के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

