सरगुजा : जिले के मणीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे ने मिलकर एक युवक की पत्थर से सिर को कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतक अमरेश यादव कल शाम अपने घर में था। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी रूपनारायण उर्फ रूपन राजवाड़े 40 वर्ष ने शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते अमरेश के साथ मारपीट किया। जिसके बाद आरोपी ने अपनी मां सोनकेलिया बाई 40 वर्ष के साथ मिलकर पत्थर से अमरेश की सिर को कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों मां-बेटा फरार हो गए थे। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ीोज दिया है। वहीं घेराबंदी कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

