जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद रोड में आज सुबह एक धान ब्रोकर को बाइक सवार दो युवकों ने कट्टे की नोक पर 6 लाख 60 हजार रूपए लूट लिए। जिसके बाद आरोपियों ने ब्रोकर के आंख पर मिर्च पावडर डालकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है। बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया। जिसमें नीले रंग की शर्ट और हेलमेट पहनें दो युवक बाइक से आए। इसके बाद ब्रोकर की दुकान के अंदर घुसकर उसकी आंख में मिर्च पावडर छिड़क दिया, फिर कट्टा दिखाकर बैग में रखे 6 लाख 60 हजार रुपये लुट कर फरार हो गए। लूट के इस मामले में अकलतरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से पलिस ने जिले के सरहदी इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

