गरियाबंद : जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक बच्चे के बाप ने नाबालिग को डरा धमका कर अपने हवस का शिकार बनाते रहा। जब नाबालिग मां बन गई, तब इस बात का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने पड़ोसी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अमलीपदर थाना प्रभारी महेश साहू ने बताया कि रविवार को पीड़िता को साथ में लेकर आए परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई हैं।
मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक जयराम यादव 26 वर्ष के खिलाफ 376(2)(6),376(3) आईपीसी और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता एसटी वर्ग से होने के कारण दस्तावेज मिलने के बाद मामले में पुलिस एट्रोसीटी की धारा भी बढ़ा सकती है। बताया जाता है कि डरा धमका कर पड़ोस में रहने वाला आरोपी नाबालिग से कई बार रेप किया। आरोपी पहले से शादी शुदा है, वह एक बच्चे का बाप भी है।
आरोपी नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखा था और उसपर जुल्म करता रहा। नाबालिग की जब तबियत बिगड़ा तो परिजन उसका देशी इलाज कराते रहे, लेकिन 6 दिन पहले नाबालिग ने एक बेटे को जन्म दिया तो पूरा परिवार हैरान रह गया। इस घटना के बाद सामाजिक बैठक की गई। जिसमें पीड़ित परिवार ने समाज की राय लेने के बाद आरोपी के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कराया है।

