रायगढ़ : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बोलेरो से गांजा तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 किलो गांजा जब्त किया है। बता दें कि थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा की ओर से एक ओड़िशा पासिंग बोलेरो में दो गांजा तस्कर गांजा लेकर लैलूंगा की ओर निकले हैं। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर कोतबा मार्ग पर नाकेबंदी कर बोलेरो वाहन पर गांजा तस्करी करते पकड़ा गया है। वाहन में सवार आरोपी ने अपना नाम दिवाकर साहू और नरेश साहू बताया। दोनों आरोपी बलांगीर उड़ीसा के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। मामले मेें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
