गरियाबंद : जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जमाही के नहर के पास अज्ञात लोगोें ने एक युवक की गला रेतकर फरार हो गए थे। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मृतक के पिता ने ही अपने बेटे की मौत की सुपारी इन आरोपियों को दी थी। बता दें कि फिंगेश्वर के जमाही नहर के पास कुछ आरोपियों ने एक युवक का बेहरमी गला रेत कर फरार हो गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने पीड़ित के पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, पीड़ित लोकेश के पिता कोमल सोनवानी ने अपने बेटे ही की सुपारी 3 लाख रूपये में देवपुरी रायपुर के रहने वाले शिवम तिवारी और अंकित जायसवाल को दी थी। सुपारी लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ित युवक की रेकी की और मौका पाकर फिंगेश्वर के जमाही नहर के पास युवक का चाकू से गला रेतकर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। इस पुरे मामले में पुलिस ने पीड़ित लोकेश के पिता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पिता ने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा फिलहाल पुलिस ने अभी नहीं किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

