दुर्ग : जिले के मोहन नगर थाना पुलिस की टीम ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए चंद घंटों मेें हत्या के मामले में आरोपी बेटा-बहू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पैतृक संपत्ति का मकान बड़े बेटे को दिए जाने के कारण बहु बेटा ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छुपाने के उद्देश्य से झूठी कहानी रचा गया था। मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, मणीशंकर चन्द्रा ने बताया कि 4 सितंबर सोमवार को बलीराम वर्मा की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका रूखमणी चन्द्राकर 80 वर्ष निवासी शक्ति नगर चपरासी प्लाट वार्ड नंबर 18 दुर्ग के पंचनामा कार्रवाई की। जिससे पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो पाया कि मृतिका के मुंह में चोट व गले के दांये, बांये ओर दबा हुआ जैसा प्रतीत होना पाया गया। पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि मृतिका के बेटा आरोपी लखन चन्द्राकर एवं उसकी पत्नि द्रौपती चन्द्राकर मकान को अपने कब्जे में लेने के लिए मृतिका रूखमणी बाई चन्द्राकर से रोजाना के लडाई झगडा घर से निकल जाने की बात से वाद-विवाद मारपीट होता रहता था। 3 सितंबर के रात्रि करीब 08.30-9.00 बजे लखन चन्द्राकर के द्वारा अपनी पत्नि द्रौपती चन्द्राकर के साथ एकराय होकर पडयंत्र रचकर रूखमणी चन्द्राकर को लडाई झगडा मारपीट कर हाथ से उसके मुह में थप्पड मारकर एवं मुह, नाक, गला दबाकर हत्या किया गया। आरोपियों द्वारा हत्या को छुपाकर सामान्य मृत्यु बताये जो आरोपियों को कृत्य अपराध धारा सदर 302, 120 वी, 201, 34 के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

