दुर्ग : छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के रिसाली में एक अय्याश आशिक की घिनौनी करतूत सामने आई है। बताया जाता है कि युवक को उसके ही घर पर प्रेमिका ने दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा है। इस मामले की शिकायत थाने पहुँचने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मामले में पीड़िता के बयान के मुताबिक, वह तीसरी महिला है जिसे रमेश ने अपने प्यार में फंसाया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों 5 सालों तक एक साथ लिव इन में रहे। उसे शक था कि किसी अन्य महिला के साथ भी उसके संबंध हैं। फिर युवती ने उसके ही घर पर उसे महिला के साथ बेडरूम में पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद भी जब आरोपी ने महिला से शादी नहीं की तो उसने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला के मुताबिक रमेश काफी अय्याश किस्म का है। उसने सबसे पहले एक लड़की को अपने प्यार में फंसाया। बिना शादी के जब वो लड़की गर्भवती हो गई तो रमेश ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिर डर में रमेश ने उससे शादी की। एक बेटा होने के बाद महिला की कैंसर से मौत हो गई।महिला ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने एक छत्तीसगढ़ी हिरोइन को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उससे शादी की और उससे भी एक बेटा हुआ।
इसके बाद उस महिला को पता चला कि रमेश के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं तो वो उसे छोड़कर चली गई। रमेश के जीवन में आने वाली तीसरी महिला भिलाई में जन्मी है। बिलासपुर में पति से अलग होने के बाद वो एक प्रोग्राम के सिलसिले में शहर आई थी। 25 साल बाद वहां उसकी मुलाकात रमेश (51) से हुई। अवधपुरी रिसाली निवासी आरोपी आर्केस्ट्रा में गाने के साथ प्राइवेट जॉब करता है। जब दोनों मिले तो आरोपी ने उसे बचपन से पसंद करने की बात करके उससे दोस्ती बढ़ाई।
महिला के मुताबिक.. आरोपी फिर उसे अपने घर ले गया और शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार 5 सालों से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था। 25 फरवरी 2023 को उसने चौथी महिला के साथ उसे पकड़ा था। दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। वहां आरोपी ने शादी करने की बात कही। दोनों राधिका नगर शनि मंदिर में विवाह करने पहुंचे। इसी दौरान रमेश बिना शादी किए वहां से भाग गया।
महिला ने बताया कि रमेश ने आम्रपाली में उसे एक घर दिया था। वहां आकर शराब के नशे में उसका शारीरिक शोषण करता था। उसके बाद उसके साथ गालीगलौज कर उससे मारपीट भी करता था। जब इस बारे में रमेश श्रीवास्तव से बात की गई तो उसने कहा कि उस महिला ने उसकी जिंदगी खराब करने की कोशिश की है। वो अभी कुछ नहीं बोलेगा। उसके खिलाफ वो कोर्ट में सबूत देगा। कोर्ट ही सही और गलत का फैसला करेगा। नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
