रायपुर : राजधानी रायपुर के कोटा क्षेत्र में एक युवक पर जान लेवा हमला का वीडियो सामने आया है। जिसमे एक युवक महेश धृतलहरे कोटा पेट्रोल पंप के पास एक सेलून में बाल कटाने गया था। इसी दौरान कुछ बदमाशों द्वारा महेश के सिर पर लोहे के बट्टे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी खुद को सरस्वती नगर सरेंडर कर दिया है। वहीं अन्य आरोपी फरार है। घटना के बाद महेश धृतलहरे को 112 में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों ने किया सरस्वती नगर थाने का घेराव , कहा-हत्या के प्रयाश पर सिर्फ मामूली धारा
ये मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। जहाँ कोका कोला डिपो में सेल्समैन के पद पर काम करने वाले महेश धृतलहरे को राजू यादव नाम के आरोपी ने हत्या के प्रयाश से जानलेवा हमला कर दिया था। हमला के बाद महेश के परिजनों ने सरस्वती नगर थाना में मामला दर्ज कराया। परिजनों का आरोप है कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि पुलिस हत्या के प्रयाश जैसे मामले में मामूली मारपिट की धरा लगा दिया है। जिससे आरोपी को कड़ी सजा नहीं मिल पाएगी। छुटभैया नेताओं के चक्कर में जो मामला 307 का बन रहा था पुलिस ने इस मामलें को 323, 506 और 294 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
थाने का घेराव , इधर थाना प्रभारी मैडम अनुपस्थित
पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सरस्वती नगर थाना का घेराव किया। वहीं महेश धृतलहरे को न्याय दिलाने भारी संख्या में सतनामी समाज की महिलाएं भी उपस्थ्तित हुई है। वहीं थाने में थाना प्रभारी मैडम उपस्थित नहीं थी। सूत्र बताते है कि सरस्वती नगर थाना प्रभारी मैडम ज्यादातर समय थाने में रहती ही नहीं है।
