बेमेतरा : जिला के बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सरदा और खर्रा में दुर्ग जिला के 6 लोग अपने आपको पत्रकार बताकर 12-12 हजार रूपये कि अवैध वसूली करते रंगे हाथ पकड़ाया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल है।
बता दें कि 6 लोगो में 3 महिला और 3 पुरुष शमिल है, जो अपने आप को पत्रकार बताकर दो अलग-अलग गांव में पत्रकारिता का धौंस दिखाकर 24 हजार की अवैध वसूली कर रहें थे, जिन्हे स्थानीय पत्रकारों के सहयोग से अवैध वसूली करतें हुए पकड़ा गया और पुलिस के हवाले किया गया है। बताया जाता है कि ये लोग झूठी प्रकरण में भोले भाले ग्रामीणों को गांजा बेचने को लेकर खबर बनाने का धौंस दिखाते हुए धमका रहे थे।
जिसमे दुर्ग जिला का रहने वाला प्रहलाद दुबे शामिल है। जिसके खिलाफ दुर्ग के कई थानों में अपराध दर्ज है। प्रहलाद ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर गांव वालों को धमकाकर उनसे 12 हजार की अवैध उगाही किया। वहीं ग्राम सरदा में दूसरे व्यक्ति के घर घुसकर गांजा बेचते हो ऐसा कह कर धमकाते हुए 12 हजार ऐंठे। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

