रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 476 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 53 केस रायपुर जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 95 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2222 हो चुकी है। आज प्रदेश में 5620 टेस्ट हुए है।
476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आज पहचान हुई और 95 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/UIx4Qk138h
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 17, 2023

