गौरेला पेंड्रा मरवाही :- कटनी से रायपुर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में शुक्रवार को दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन के आगे हर्री रेलवे स्टेशन की है, जहां से गुजरते समय एक डिब्बे से धुआं निकलता दिखाई दिया. रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता बरती,जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया .
कोल वैगन में लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी के एक वैगन में रखे कोयले से अचानक धुआं उठने लगा, जो देखते ही देखते आग में बदल गया.इसके बाद मालगाड़ी को रोककर स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर फायर बिग्रेड को जानकारी दी गई.इसके बाद सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी.
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
नगरपालिका परिषद पेंड्रा की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे से अधिक समय लेते हुए आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के कारण आग अन्य डिब्बों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. घटना के दौरान कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद परिचालन बहाल कर दिया गया.

