दुर्ग:- CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवान की डेड बॉडी सीआईएसएफ ग्राउंड के पार्किंग से मिली है. मौके से एक फोन नंबर भी मिला है जिसपर मृतक जवान के भाई का फोन नंबर लिखा है. जवान ने जान क्यों दी इस बात का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि मृतक जवान जिसका नाम मुकेश सिंह है, वो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था. कहा जा रहा है कि मृतक जवान मुकेश किडनी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था. हालाकि इस बात की पुष्टि होना बाकि है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही इस बात की जानकारी मिल पाएगी. फिलहाल शव को पंचनामा के लिए अस्पताल लाया गया है. मृतक जवान के परिजन जैसे ही दुर्ग पहुंचेंगे पंचानामे की कार्रवाई पूरी की जाएगी. उतई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मृतक सीआईएसएफ जवान से जुड़ी बड़ी बातें
CISF ग्राउंड के पार्किंग में मिला शव
ब्लेंक पेपर पेपर में भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला
मृतक आरक्षक मुकेश सिंह उतई स्थित CISF यूनिट में थे पदस्थ
मूलरूप से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे
बताया जा रहा है कि वह किडनी के बीमारी से थे परेशान
शव को जिला अस्पताल के मर्चूरी में रखा गया
परिजनों के आने का पुलिस कर रही इंतिजार
मामले की जाँच में जुटी पुलिस, उतई थाना क्षेत्र का मामला
आत्महत्या के कारणों की हो रही जांच
साथी जवानों से भी हो सकती है पूछताछ

