अंबिकापुर : अंबिकापुर से एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। दो भाइयों के बीच कुरकुरे को लेकर भी लड़ाई में बड़े भाई ने जान दे दी। घटना कुन्नी चौकी के ग्राम दर्रीपारा का है। 10 साल के नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना के बाद मासूम के मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस की जांच में कुरकुरे खाने को लेकर दोनों भाई में झगड़ा हुआ था।बड़े भाई ने छोटे भाई को खाने को कुरकुरे नहीं दिया। इसके बाद दोनों भाइयों में लड़ाई हो गई। छोटे भाई ने चेताया था कि घर के लोगों को वो बता देगा। बड़े भाई को डर था कि जब छोटे को कुरकुरे नहीं देने की जानकारी परिवार के लोगों को होगी तो लोग उसे डाटेंगे। घटना की जानकारी से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना को लेकर पुलिस की टीम जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में परिजनों से भी बातचीत कर रही है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का है लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच में जुटी हुई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

