बिलासपुर : जिले में एक बेहद भयानक हादसा हो गया जहां नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यहां मुरूम खदान में दो बच्चे नहाने गए हुए थे लेकिन ज्यादा गहराई होने की वजह से दोनों डूब गए और दोनों की मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर लगते ही गांव में मातम पसरा हुआ है वहीँ पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बिजौर और बहतराई के बीच मुरुम खुदाई की वजह से बड़ा गड्ढा हो गया है। ज्यादा पानी भर जाने की वजह से बच्चों ने नहाने की सोची और वहां नहाने लगे। नहाने के दौरान दोनों काफी गहराई में चले गए और डूब गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चे टिकरापारा और लिंग्याडीह के बताए जा रहे है। जिन बच्चों की मौत हुई है उनका नाम 13 वर्षीय अभिषेक बाचेकर और 12 वर्षीय ईशान अहिरवार है। वहीं सरकंडा पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

