रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर रविवार देर शाम तक चली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर चर्चा की गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्क्रीनिंग कमेटी में ज्यादातर नामों पर सहमति बन गई है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 90 सीटों की टिकटों पर विस्तार से चर्चा हुई। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगेगी। सीईसी के अप्रूवल के बाद लिस्ट जारी होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह सचिव चंदन यादव, सह प्रभारी विजय जांगिड़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और चरणदास महंत मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

