बस्तर : छत्तीसगढ़ में एक तरफ कांग्रेस का महाधिवेशन चल रहा है वहीँ दूसरी तरफ नक्सलियों ने अपनी दहशत फैलाने की कोशश कर रहे हैं। आज नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है और सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमला कर दिया है। इस नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं। बस्तर IG पी. सुंदराज ने इसकी पुष्टि की है। वहीँ एसपी सुनील शर्मा ने भी बड़ा बयान दते हुए बताया कि हमले में कोई जवान घायल नहीं हुआ है। जवाबी हमले में 6 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में डीआरजी के जवान एएसआई रामूराम नाग, कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शहीद हुए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
