दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहाँ नक्सलियों से धारदार हथियार से प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना भैरमगढ़ थाना इलाके के कड़ेनार गाँव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक पन्नीराम वेट्टी शादी समारोह में शामिल होने कड़ेनार गाँव गया था। उसी दौरान नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। और धारदार हथियार से प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी। इधर घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत देखा जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

