बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जहां भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना डोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला की है. वही कार के परखच्चे उड़ गए और लाश भी क्षत विक्षत स्थिति में पड़े हुए हैं.
मौके पर पुलिस पहुंच गई है. मिली जानकरी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीजी 1705 आयरन ओर भरकर भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी इस दौरान एक बाइक एवं एक कार सामने की दिशा से जा रहे थे जहां कार की आयरन ओर से भरी ट्रक से टक्कर हो गई जहां कार सहित बाइक सवार भी इसके चपेट में आ गए लगभग 6 लोगों के मौत की बात सामने आ रही है।
ट्रक, कार और बाइक में भिड़ंत से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों एवं घायलों को डौंडी अस्पताल लाया गया मरने वालों की संख्या लगभग 6 है जिसमे एक 13 साल की लड़की भी शामिल है बताया जा रहा है कि सड़क में हादसे के बाद रेलिंग से कार जा टकराई जहां पर हादसा और गंभीर हो गया।

