रायपुर : राजीव भवन में कांग्रेस की आज दो बड़ी बैठकें हुई। प्रभारी महासचिव वेणु गोपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई है जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई है। बैठक के बाद प्रभारी कुमारी सैलजा ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि सितंबर महीने में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इस बैठक में प्रत्याशी चयन के मापदंड प्रत्याशी चयन की डेडलाइन और प्रचार अभियान के स्वरूप को लेकर चर्चा हुई। 6 सितम्बर तक चुनाव समिति को नाम भेजे जाएंगे। पॉलिटिकल ऑफयर कमेटी की बैठक के बाद लोकसभा ऑब्जर्वर की बैठक शुरू हुई। वहीँ 2 सितंबर को राहुल गांधी रायपुर आएँगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

