सूरजपुर : जिले के एक थाने के परिसर में भीषण आग लग गई। जिसके चपेट में 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हुई। घटना के बाद दमकल की गाडियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार भटगांव थाना परिसर के पास एक खेत है। जहां पर पराली में आग लग गई थी। जैसे-जैसे पराली जलती गई वैसे-वैसे थाना परिसर में रखे वाहन जलता गया और देखते ही देखते तबाह हो गया। काफी देर तक इस बात की खबर पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

