कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां NH30 पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि के सामान की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि कांकेर जिले के NH30 में ये हादसा हुआ है। आगजनी की घटना के बाद दुकान में रखा लाखों का इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि सामान जलकर खाक हो गया। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

