पखांजुर : सात नवम्बर को सम्पन्न हुए मतदान के दिन मुठभेड़ से घायल किसान दोगे राम तिम्माव की आज मौत हो गई है। रायपुर इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि मतदान को शांतिपूर्ण और सुरक्षापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जंगल मे सर्चिंग कर रहे बीएसएफ के जवानों और नक्सलियो के बीच उलिया के जंगल ने मुठभेड़ हो गई। इसी बीच जंगल मे मवेशी चरा रहे किसान को पेट मे गोली लगी और वह घायल हो गया। मुठभेड़ थमते तक किसान जंगल मे ही कराहते, चिल्लाते रहा। कुछ समय बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वाहन के जरिये घायल किसान को बांदे प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर आये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद काँकेर रेफर किया गया। हालात गम्भीर होने के चलते काँकेर से रायपुर ले जाया गया। परन्तु इलाज के दौरान किसान दोगे राम की मौत हो गई। हालांकि किसान को नक्सलियो की गोली लगी या बीएसएफ जवानों की। यह अबतक स्पस्ट नही हो सका है। वहीं मृतक किसान के परिजनों ने घटना की जांच और मुआवजे की मांग प्रशासन से की है।

