गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर जनपद पंचायत के RES विभाग में पदस्थ SDO ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. अधिकारी की लाश सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटकती पाई गई है. मृतक का नाम राघवेंद्र बहादुर सिंग बताया जा रहा है, जो कि भिलाई के रहने वाले है। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
