महासमुंद : महासमुंद जिले के बागबहरा ब्लॉक के टेमरी गाँव में भाजपा समर्थित उपसरपंच राधेलाल साहू के घर को विस्फोटक बम से उड़ा देने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की रात की है जानकरी के अनुसार रात के समय उप सरपंच अपने परिवार के साथ सो रहे थे इसी दौरान अचानक धमाका हुआ। धमाका के बाद परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए। इस धमाके से कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन घर का कुछ हिस्सा चूरचूर हो गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब ढेड़ बजे धमाका हुआ। धमाके से घर के पिछले हिस्से का कालम, ज़मीं पर लगी टाइल्स, फाल सीलिंग सब टूट कर बिखर गया। घटना के बाद उपसरपंच ने कोमाखान पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीँ मौके पर एएसपी आकाश राव गीरपुंजे, एसडीपीओ डा न्यूलैंड यॉर्क सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। महासमुंद पुलिस मामले की जांच कर रही है

