दंतेवाड़ा:- जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्र की फांसी के फंदे पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र कक्षा छठवीं में पढ़ाई करता था। आज सुबह हाॅस्टल कैंपस में उसकी लाश फांसी के फंदे पर मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के छात्र ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक छात्र सुनील पोड़ियामी, जो कि गाटम दंतेवाड़ा का रहने वाला था। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं का छात्र था। आज गुरुवार की सुबह उसकी लाश हाॅस्टल कैंपस में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसके साथ रहने वाले अन्य छात्रों ने जब सुनील को फंदे पर लटकता हुआ देखा, तो तत्काल गम्छा काटकर उसे बचाने का प्रयास किया और बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

