बिलासपुर :- शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंगला धूरीपारा क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने अपने घर की छत पर स्थित आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब छात्र का शव पेड़ पर लटका पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि मृतक छात्र बीते दो महीनों से स्कूल नहीं जा रहा था और पढ़ाई के प्रति उसकी बेरुखी बनी हुई थी, हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

