बीजापुर:- रात्रि के समय भाजपा के युवा नेता अंकित परबुलिया और उसके चार साथियों के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (बलात्कार) किया। इस घटना की सीपीआई कड़ी भर्त्सना करती है। भाकपा नेता व जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने 11 अप्रैल की रात हुई इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद जघन्य अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती असुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को दर्शाती हैं।

