बेमेतरा : छग.,बेमेतरा के बीरनपुर गाँव में प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हालांकि काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं। और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं.. वहीं प्रदर्शनकारियों ने जिस घर में युवक की हत्या हुई थी। उस घर को आग के हवाले कर दिया है। वहीं खेतों में भी आग लगा दिया गया है,हालांकि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है …वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी बेमेतरा पहुँच गये है। जहाँ साजा में पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में धरने पर बैठ गये हैं। और पीड़ित परिवार से मिलने की मांग कर रहे हैं। इधर आईजी,एसपी सहित पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में सर्चिंग कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

