नारायणपुर : नारायणपुर में एक बड़ा हादसा होते होते रह गया. यहां डीआरजी जवान के हथियार से आज गुरुवार को भूलवश गोली चल गई. इस घटना में जवान घायल हो गया है. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है. घटना की पुष्टि एएसपी हेमसागर सिदार ने की.दरअसल, आज गुरुवार को ओरछा थाना से डीआरजी की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी. इस दौरान एक जवान के हथियार से भूलवश गोली चल गई. इससे जवान के उंगलियों में चोट आई है. जवान को तत्काल पीएचक्यू ओरछा में प्राथमिक उपचार कराया गया. फिलहाल जवान की स्थिति स्टेबल है.

