बस्तर : बस्तर से एक बड़ी खबर आ रही है। शादी के जश्न में उस वक्त कोहराम मच गया, जब दुल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक दिया गया। एसिड अटैक के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। घटना में कई लोगों के झुलसने की भी खबर है। घटना बस्तर के भनपुरी के आमाबाल गांव की बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शादी के रश्म के बीच मंडप पर ही एसिड अटैक हुआ है। जानकारी के अनुसार बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में अचानक लाइट चली गयी, जिसके बाद अज्ञात लोगों ने दूल्हा सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष व दुल्हन सुनीता कश्यप 19 वर्ष के ऊपर ऐसिड फेक दिया।
इस दौरान आसपास के कई लोग झुलस गये। 12 लोग भी घायल हुए जिसमें समपत बघेल 32 वर्ष ,टेमेश्वर मौर्य 6वर्ष ,तुला कश्यप 19 वर्ष, जामनी कश्यप 4 वर्ष ,गूंजी ठाकुर 25 वर्ष, कारी बाई कश्यप 29 वर्ष, गुनमनी कश्यप 29 वर्ष ,मालती कश्यप 38 वर्ष चपका ,मिटकी कश्यप 38 वर्ष ,गोयनदा कश्यप 38 वर्ष छोटेआमाबाल पताई पाराके निवासी हैं।
गंभीर रूप से घायल को जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा जांच जारी है। दूल्हे को महारानी अस्पताल और शेष को भनपुरी उवस्वास्थ्य केंद्र में किया गया भर्ती। दूल्हे का नाम डमरू निवासी सुधापाल और दुल्हन का नाम सुनीता निवासी छोटे आमाबाल बताया जा रहा है।

