रायपुर : राजधानी रायपुर में G-20 की बैठक में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम होंगे। बैठक के मद्देनजर 12 एएसपी, 25 डीएसपी, 50 इंस्पेक्टर और 800 जवानों की ड्यूटी लगाई गयीहै। राजधानी रायपुर में 18 और 19 सितंबर को जी20 की बैठक होगी। बैठक के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। मेहमानों के रूकने वाले होटलो और आने-जाने वाले रास्तों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।
आपको बता दें कि नवा रायपुर के निजी होटल में आयोजित फाइनेंस ट्रैक पर फोर्थ फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप मीटिंग में 50 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को कोई परेशानी ना हो और उनकी सुरक्षा में चूक ना हो, इसके लिए रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने 800 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद रहेंगे। आयोजन के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल में ड्रोन और खोजी कुत्तों के दल को पदस्थ किया जाएगा।
वहीं खोजी कुत्तों से कार्यक्रम स्थल और आस-पास के इलाकों का जायजा लेने के बाद क्लीरियंस दिया जाएगा। कार्यक्रम के दिन से तीन दिन पूर्व ही जवानों को नवा रायपुर में पॉइंट बनाकर पदस्थ कर दिया जाएगा। जवानों का नेतृत्व राजपत्रित अधिकारी करेंगे। रायपुर जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों के अलावा लाइन और दूसरे जिलों से पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदस्थ किया जाएगा। एडिश्नल एसपी अभिषेक महेश्वरी के मुताबिक तीन लेयर में प्रतिनिधियों की सुरक्षा होगी। आने-जाने वाले लोगों की पुख्ता जांच के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा।

