बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहां महिलाओं से भरी पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दर्जन भर से अधिक महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई हैं। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया है। हादसा बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम निपानी का है। जहां जिले के हड़ताली मध्यान भोजन महिला कर्मियों से भरी हुई पिकअप वाहन पलट गई. जानकरी के मुताबिक, गाड़ी में लगभग हम 25 लोग सवार थे। और रोजाना की तरह हड़ताल से वापस लौट रहे थे. जहां पर ग्राम पीपरछेड़ी के पास हमारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कई महिलाएं सड़क पर ही बेहोश हो गई थी. जिन्हें 108 द्वारा अस्पताल लाया गया। घायलों का इलाज जारी है। जिसमे से गंभीर हालत में महिलाओं को बाहर रेफर कर दिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
