माकड़ी : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीमरापाल से आ रही मुक्तांजलि वाहन जिसमें 5 लोग सवार थे। बड़गांव के पास बोर गाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें सवार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुक्तांजलि वाहन के ड्राइवर की हालत नाजुक है। उनको कोंडागांव ले जाया गया है। टक्कर इतनी खतरनाक थी जिससे गाड़ी के सामने के परखच्चे उड़ गए। डीम्रपाल में डिलीवरी के बाद बच्चे की मृत्यु हो गई जिसके शव को सोड़मा लाया जा रहा था, परंतु रास्ते में बड़गांव के पास बोर गाड़ी से टक्कर होने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर उदित नारायण साहू -पिता चमन लाल साहू की हालत नाजुक है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

