कवर्धा : जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदोरी-धरमुपरा के बीच बीती रात एक लोहे के खंभे से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। बता दें कि ग्राम इंदौरी-धरमपुरा के मध्य ट्रेलर में लोहे के खंभे से भरा वाहन पलट गया। जिससे वाहन के भीतर बैठे दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जिससे मृतक संतोष राय 22 वर्ष निवासी बलडीहा और पवन कुमार 22 वर्ष जिला छपरा का रहने वाला है। वहीं लापरवाही पूर्वक वाहन चलने वाले ट्रक चालक हरेलाल 32 वर्ष सुपेला-भिलाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि यह वाहन रायपुर से जबलपुर जा रहा था। घटना इतनी खतरनाक थी कि क्रेन की मदद से शव को निकाला गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

