मोहला मानपुर : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में शुक्रवार को डौंडीलोहारा क्षेत्र के कुरेठा गांव के लिए निकली चौथिया बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, चौथिया बस ग्राम विचारपुर के महार समाज के महिला और बच्चों को लेकर डौंडीलोहारा क्षेत्र के कुरेठा गांव के लिए निकली थी। इस दौरान बस हादसे का शिकार हो गई। आनन-फानन में 40 घायल महिला और बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
तीन गंभीर मरीज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर
बीएमओ डॉ धुर्वे ने बताया कि, 13 बच्चे और 27 महिलाओं का इलाज इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है वहीं तीन गंभीर महिलाओं को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर किया गया है।

