कोरबा:- प्रेमप्रसंग से जुड़ा एक मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में सामने आया है। बिलासपुर से भागकर कोरबा पहुंचे एक युवक ने पहले युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद स्वयं का गला काटकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल युवती ने साहस दिखाते हुए 112 और स्वजन को वीडियो कॉल कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।,
दोनों मंगलवार रात करीब नौ बजे से लापता थे
मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे भारतमाला रोड से लगे सन्डैल नाला के पास पुल के नीचे युवक और युवती खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। बिलासपुर निवासी शुभम नायडू (28 वर्ष) शादीशुदा था। युवती (22 वर्ष) कश्यप कॉलोनी सरकंडा, बिलासपुर की रहने वाली है। दोनों मंगलवार रात करीब नौ बजे से लापता थे।

