जांजगीर-चांपा :- जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब पीने से मना करने पर बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पोड़ी गांव निवासी 34 वर्षीय दयाशंकर कश्यप अक्सर शराब पीता था और उसकी मां उसे बार-बार शराब पीने से रोकती थी। 11 मार्च 2026 की सुबह इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी खून बहने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

