खैरागढ़:- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की एक वरिष्ठ शिक्षिका की सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब शिक्षिका अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं।
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका सुबह अपने बेटे के साथ घर से स्कूल के लिए निकली थीं। रास्ते में अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये में फंस गया। पल्लू फंसने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और शिक्षिका झटके के साथ सड़क पर गिर पड़ीं। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

