कांकेर :- छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यहाँ बाइक सवार कपल जमकर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते नज़र आ रहे हैं। कपल चलती बाइक पर बीच सड़क रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।
चलती बाइक पर शुरू किया रोमांस
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कांकेर के चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 का है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज़ रफ्तार बाइक चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर युवक की ओर मुँह करके बैठी है और उससे लिपटी हुई है। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य युवक ने उनका वीडियो बना लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। युवक-युवती चलती बाइक पर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नेशनल हाईवे पर रोमांस कर रहे हैं। दोनों अपने साथ राहगीरों की जान मुश्किल में डालते नज़र आ रहे हैं। फ़िलहाल इस पूरे मामले में युवक-युवती की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

