अभनपुर:- राजधानी रायपुर के अभनपुर के गोबरा नवापारा से लगे पारागांव में 11 केवी हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 8 साल के मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी, और अचानक छत के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन की चपेट में आ गई, बिजली के तेज करंट से जोरदार स्पार्किंग हुआ और बच्ची छत से सीधे नीचे गिर गई जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बच्ची के पिता ने मृत बच्ची के शव को गोद में लेकर विद्युत विभाग कार्यालय के सामने अपना गुस्सा इख्तियार किया, और शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

