रायपुर : प्रदेश के 6 लाख से ज्यादा बच्चों का आज इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिये हैं। परीक्षार्थी आलग-अलग वेबसाइट लिंक के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि आज एक ही दिन में 10वीें-12वीं दोनों का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी किया जा रहा है। 10th बोर्ड रिजल्ट 80.74 प्रतिशत रहा है। जशपुर की सिमरन शाहबा 99.50 अंकों के साथ टापर है। वहीं गरियाबंद की होनिशा 98.83, जबकि जशपुर के ही श्रेयांश कुमार 98.33 रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुताबिक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक पर जारी किये गये हैं। इस लिंक पर स्टूडेंट्स रोल नंबर और डिटेल के साथ अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
