भोपाल:- परीक्षा में नकल पर सख्ती से रोक लगाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हर जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी वहीं थानों से प्रश्नपत्र निकालने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं में करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी, जबकि कक्षा 12वीं में लगभग 7 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले आज शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे और व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा करेंगे ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सकें।

