रायपुर : रायपुर नगर निगम ने संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले दो बड़े बकायादारों नावेल्टी इंडस्ट्रीज और आलमारी फैक्ट्री पर 6 लाख का जुर्माना लगाया है। नगर निगम रायपुर के जोन 8 स्थित नावेल्टी इंडस्ट्रीज और आलमारी फैक्ट्री ;के ऊपर सील बंद की कार्यवाही की है . जानकारी के मुताबिक दोनों बड़े बकायादारों नावेल्टी इंडस्ट्रीज औऱ आलमारी फैक्ट्री को सील बंद करने के बाद संचालको ने तुरंत 6 लाख का जुर्माना जमा किया है।
6 lakh fine imposed on novelty industry यूजर चार्ज एवं निगम के अन्य करों के बकायादारों से बकाया की सम्पूर्ण राशि वसूल करने तेजी के साथ अभियान जोन कमिश्नरगणों, सहायक राजस्व अधिकारियों के नेतृत्व में निरन्तर चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग द्वारा जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के नेतृत्व की उपस्थिति में जोन के तहत आने वाले संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र के तहत विगत 2017-18 से रूपये 2 लाख 50000 के निगम सम्पतिकर के बड़े बकायादार नावेल्टी इंडस्ट्रीज के गिरधर लाल शर्मा के व्यवसायिक परिसर को बकाया अदा नहीं किये जाने पर ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की.
सीलबंदी की कार्यवाही होने के बाद स्थल पर सम्बंधित बड़े बकायादार नावेल्टी इंडस्ट्रीज के गिरधर लाल शर्मा ने नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को सम्पूर्ण बकाया रूपये 2 लाख 50000 का चेक के माध्यम से तत्काल भुगतान कर दिया. इसके बाद नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा सीलबंद परिसर की सील खोल दी गयी. वहीं नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन के संत रविदास वार्ड नम्बर 70 के डुमर तालाब स्थित बड़े बकायादार आलमारी फैक्ट्री महेश कुमार पोतदार को वित्तीय वर्ष 2018-19 से कुल 355256 रूपये सम्पतिकर की बकाया राशि नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने पर ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की गयी जिसके बाद जोन 8 के जोन कमिश्नर के निर्देश पर की.
सीलबंदी की कार्यवाही के बाद 1 घंटे का समय मांग कर सम्बंधित बड़े बकायादार आलमारी फैक्ट्री महेश कुमार पोतदार ने अपना सम्पूर्ण बकाया रूपये 3 लाख 55256 रूपये का तत्काल भुगतान नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम को चेक के माध्यम से स्थल पर कर दिया. इसके बाद जोन 8 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 8 की राजस्व टीम द्वारा सम्बंधित बड़े बकायादार आलमारी फैक्ट्री महेश कुमार पोतदार की सील खोल दी गयी. नगर पालिक निगम रायपुर के सभी बड़े बकायादारों से बकाया की सम्पूर्ण राशि नियमानुसार कड़ाई से बसूल करने अभियान निगम आयुक्त के आदेशानुसार निगम समस्त 10 जोनों के सभी 70 वार्डों में राजस्व विभग की टीमों द्वारा आगे भी सतत निरन्तर जारी रहेगा.
