कांकेर : सड़क हादसे में अब 8 लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल 8 साल का गौतम ने भी जिंदगी से हार गया। हादसा कांकेर जिले के कोरर के पास बीते गुरुवार को हुआ था। गौतम अपने 7 दोस्तों के साथ आॅटो में उस स्कूल से लौट रहा था तभी आॅटो को ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
पिछले कुछ दिनों से रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में गौतम का इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह गौतम ने आखिरी सांस ली। बच्चे की मौत के बाद अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आॅटो के परखच्चे उड़ गए ।
दूर जाकर आॅटो सड़क के किनारे गिरा और हादसे में 7 बच्चों की मौत हो चुकी थी । गौतम बुरी तरह से घायल अवस्था में रायपुर लाया गया था। गौतम के शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर था सिर में भी गंभीर चोट आई हुई थी। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में उसे बचाने की जद्दोजहद की जा रही थी मगर गौतम की जान नहीं बच पाई।
