रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार कई संशोधन विधेयक पेश करने वाली है। इस पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष के पहले अनुपूरक बजट पर भी मंथन किया जा सकता है। बता दें कि मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। इसके लिए विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास के रेडी-टू-ईट बनाने काम महिला स्व सहायता समूह को देने को लेकर सहमति बन सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

